ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री को घेरने जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोका, जमकर हुई झड़प

बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री को घेरने जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोका, जमकर हुई झड़प

4 years ago
517

धरना स्थल पर जुटे तमाम बड़े नेता, सभा के बाद रैली निकाली गई

भाजपा का आरोप- राज्य सरकार ने नहीं संभल रहा प्रदेश

 

रायपुर, 20 अक्टूबर 2020/   रायपुर में भारतीय जनता पार्टी ने जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दो साल पूरे किए हैं, अब विपक्ष सड़कों पर दिख रहा है। प्रदेश में हाल ही में घटी बलात्कार और हत्या की घटनाओं का हवाला देते हुए इस रैली का आयोजन किया गया। गृह मंत्री के बंगले का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक लिया। बीच रास्ते में ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई। युवा मोर्चा के गुस्साए नेता बैरिकेडिंग की दूसरी ओर जाने को जूझते रहे। पुलिस इन्हें पीछे धकेलती रही।

गिनाईं सरकार की नाकामियां

इस प्रदर्शन से पहले बूढ़ातालाब के ठीक सामने धरना स्थल पर सभा का आयोजन हुआ। यहां पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, सांसद विजय बघेल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने मंच पर नजर आए। सभी नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को किसानों, युवाओं, जनजातियों और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर फेल बताया। इसके बाद यहां से रैली श्याम टॉकिज रोड से होती हुई, बिजली ऑफिस के पास पुलिस द्वारा रोक दी गई।

अब ये कहा जा सकता है कि विपक्ष जाग गया है। नई कार्यसमिति बनने के बाद भाजपा प्रदेश के मामले में पहले से ज्यादा एक्टिव हो रही है।

आंदोलनों की रणनीति तैयार

इस प्रदर्शन से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें कई अहम फैसले भाजपा ने लिए हैं। अब भाजपा हर विधानसभा में महीने में एक और जिले में 3 माह में करेगी एक बड़ा आंदोलन । विधानसभा चुनावों के लिए बचे हैं 44 महीने, अभी से कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया गया है। बैठक में यह भी तय किया गया है कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की कमियों को एक्सपोज करने का भाजपा करेगी।

 

Social Share

Advertisement