• Chhattisgarh
  • तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की मौत

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की मौत

3 months ago
58

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

पढ़िए पूरी खबर

यह घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र में हुई है। मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है, जो कि सेक्टर 6 भिलाई के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 4 बजे उनकी तेज रफ्तार कार भिलाई सेंट्रल एवेन्यू मार्ग गुंडिचा मंडप के सामने पेड़ से जा टकराई।

कार में मिली शराब की बोतलें

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 की टीम ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों का शव सुपेला मोर्चरी में रखा गया है। वही मृतकों के कार से पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की है, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।

 

Social Share

Advertisement