• Chhattisgarh
  • IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने मेडिकल छात्रा से रेप किया, कलकत्ता हाईकोर्ट ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने मेडिकल छात्रा से रेप किया, कलकत्ता हाईकोर्ट ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया

15 hours ago
8

IPL cricketer Abishek Porel: आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर मेडिकल छात्रा से रेप करने का आरोप लगा है। मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। क्रिकेटर अभिषेक पोरेल के साथ एक अन्य आरोपी को तुरंत गिरफ़्तार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया है। ताकि वे कथित निजी फोटो और वीडियो का आगे प्रसार रोका जा सके। जांच के दौरान एक पेन ड्राइव जब्त की गई है, जिसमें अहम डिजिटल सामग्री होने की आशंका है। वहीं अभिषेक पोरेल ने सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने यह आदेश एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज आपराधिक मामले के सिलसिले में दिया है। महिला ने अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और दोनों के निजी पलों की रिकॉर्डिंग करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, क्रिकेटर पर धमकियां देने और मारपीट के भी आरोप हैं।

शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वह और पोरेल पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे और पिछले साल उनके बीच मतभेद पैदा हो गए। इसके बाद क्रिकेटर ने कथित तौर पर उससे “दूरी बनाना” शुरू कर दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह ऐसा करने को तैयार नहीं है। महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उस पर मारपीट और आपराधिक धमकी दी।

पोरेल ने आरोपों को गलत बताया

बेंगलुरु में मौजूद पोरेल ने इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है। मीडिया में पोरेल के हवाले से कहा गया, “मैं अभी अच्छा  खेल रहा हूं, इसलिए तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। 23 साल के खिलाड़ी ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच पूरी होने के बाद वह विस्तार से जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि जब पुलिस जांच करेगी, तब मैं इस बारे में बात करूंगा. मैंने अभी तक पुलिस से बात नहीं की है।

दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं अभिषेक पोरेल

बता दें कि 23 साल के अभिषेक पोरेल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रीटेन किया था। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे। उन्होंने 2021-22 सीजन में बंगाल के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था और अब तक 32 फर्स्ट-क्लास और 23 लिस्ट-ए मैच खेले हैं। पोरेल पहले इंडिया A टीम के साथ UK और ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं।

 

Social Share

Advertisement