• Chhattisgarh
  • लापरवाही पड़ी भारी: मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था युवक, मालगाड़ी की चपेट में आकर कटा पैर

लापरवाही पड़ी भारी: मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था युवक, मालगाड़ी की चपेट में आकर कटा पैर

3 months ago
56

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक को मोबाईल में बात करते रेलवे ट्रैक पार करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस घटना में उसका एक पैर कट गया और कई गंभीर चोटें आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान रोशन पटेल 22 वर्षीय निवासी बरमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशन कोतवाली थाना अंतर्गत पवन टॉकीज फाटक से कुछ ही दूरी पर मोबाइल में बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

इस तरह आया मालगाड़ी की चपेट में

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी का चालक युवक को देखकर हॉर्न बजा रहा था और उसे आवाज भी दे रहा था, लेकिन उसके बाद भी वह नहीं सुना और मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद मौके पर हड़कप मच गया और लोगों की भारी भीड़ लग गई, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से युवक का मोबाईल बरामद कर लिया गया है।

 

Social Share

Advertisement