• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा : नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ कांग्रेस विधायक करेंगे बाघों के शिकार पर मंत्री का ध्यान आकर्षित…

छत्तीसगढ़ विधानसभा : नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ कांग्रेस विधायक करेंगे बाघों के शिकार पर मंत्री का ध्यान आकर्षित…

2 months ago
86

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. बीते दो दिनों की तरह आज की भी कार्रवाई हंगामाखेज होने के आसार है.

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ मिनरल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिवेदन के साथ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने-अपने विभागों से जुडे वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे.

वहीं डॉ. चरणदास महंत, शेषराज हरवंश, विक्रम मण्डावी, सदस्य, इन्द्रावती टायगर रिजर्व में बाघों का शिकार किये जाने की ओर वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. विधायक राजेश मूणत शासकीय मुद्रणालय के प्रिंटिंग कार्य में अनियमितता किये जाने की ओर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे.

Social Share

Advertisement