• Chhattisgarh
  • प्रदेश के जेलों में मौतों का आंकड़ा चिंताजनक, पांच सालों में हुई 375 मौतें, 62 मामलों में अब तक नहीं मिली रिपोर्ट

प्रदेश के जेलों में मौतों का आंकड़ा चिंताजनक, पांच सालों में हुई 375 मौतें, 62 मामलों में अब तक नहीं मिली रिपोर्ट

9 hours ago
27

रायपुर। प्रदेश के जेलों में होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है. बीते पांच सालों में जेल अभिरक्षा में 375 मौतें हुई हैं, जिनमें से 311 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है. लेकिन अभी भी 62 मामलों में जांच रिपोर्ट अप्राप्त है. इन पांच सालों में सबसे ज्यादा 90 मौत 2022 में दर्ज की गई.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस विधायक उमेश पटेल को लिखित जबाव पेश किया. पेश आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 से 25 जून 2026 तक जेल अभिरक्षा में 375 कैदियों की मौत हुई है. इनमें से 373 मामलों में दण्डाधिकारी/न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. 311 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, वहीं 62 रिपोर्ट अब भी लंबित है.

2022 में सर्वाधिक 90 मौतें दर्ज की गई. 25 जून 2026 तक 35 मौतें और 32 मामलों की जांच रिपोर्ट लंबित है. इसी तरह से 2024 के 67 मामलों में से 3 जांच रिपोर्ट अब तक अप्राप्त है.

पिछले 05 वर्षों में जेल अभिरक्षा में मृत्यु की संख्या तथा जांच की वर्तमान स्थिति

वर्ष जेल अभिरक्षा में मृत्यु की संख्या जांच आदेशित किए गए प्रकरण जांच प्रतिवेदन प्राप्त जांच प्रतिवेदन अप्राप्त
2021 71 71 71 0
2022 90 89 89 0
2023 57 56 56 0
2024 67 67 64 3
2025 55 55 28 27
2026 (01.01.2026 से 25.06.2026 तक) 35 35 3 32
योग 375 373 311 62
Social Share

Advertisement