• breaking
  • Chhattisgarh
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल : दसवीं-बारहवीं रीवैल के नतीजे इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं

माध्यमिक शिक्षा मंडल : दसवीं-बारहवीं रीवैल के नतीजे इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं

6 years ago
451

इससे पहले, बोर्ड परीक्षा के नतीजे जून में जारी हुए। रिजल्ट पिछले बरसों की तुलना में बेहतर रहा फिर भी बड़ी संख्या में छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना के लिए आवेदन किए। शिक्षाविदों ने बताया कि करीब 23 हजार छात्रों के आवेदन माशिमं को मिले थे। इसमें से करीब 18 हजार छात्र ऐसे थे जिन्होंने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। इसके तहत कापियों का दोबारा मूल्यांकन किया गया।
अब नतीजे जारी करने की तैयारी चल रही है। पिछले बरसों में यह देखा गया है कि पुनर्मूल्यांकन के नतीजों के बाद कई छात्रों के 20-20 नंबर बढ़े। इससे मूल्यांकन पर भी सवाल उठे। इस बार भी पुनर्मूल्यांकन के नतीजों से यह साफ हो जाएगा कि दसवीं-बारहवीं बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन में कितनी गंभीरता बरती गई।
टॉप-10 की मेरिट पर भी रहेगी नजर : दसवीं-बारहवीं की टॉप-10 की फाइनल मेरिट लिस्ट में थोड़ी देरी होगी। वह इसलिए क्योंकि पुनर्मूल्यांकन के नतीजों के बाद फिर पूरक परीक्षा होगी। इसके रिजल्ट के बाद टॉप-10 छात्रों की अंतिम लिस्ट जारी होगी।

Social Share

Advertisement