• Chhattisgarh
  • सिटी सेंटर मॉल के सामने एक्सीडेंट की सूचना पर देर से पहुंचने वाला डायल-112 का जवान निलंबित, आदेश जारी

सिटी सेंटर मॉल के सामने एक्सीडेंट की सूचना पर देर से पहुंचने वाला डायल-112 का जवान निलंबित, आदेश जारी

8 hours ago
29

रायपुर।  राजधानी रायपुर में डायल-112 में तैनात एक आरक्षक को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मध्य क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक की दुर्घटना की सूचना मिलने के बावजूद डायल-112 में तैनात आरक्षक 1250 संदीप शर्मा घटना स्थल पर विलंब से पहुंचे। इसके साथ ही घटना स्थल पर आरक्षक का आचरण भी अपेक्षित नहीं पाया गया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा जारी आदेश में थाना प्रभारी देवेंद्र नगर को मामले की प्राथमिक जांच कर 7 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

Social Share

Advertisement