- Home
- Chhattisgarh
- सुरक्षाबल को बड़ी सफलता, टेकला जंगल में हथियारों का बड़ा डंप, तो तोयामेटा से 24 लाख रुपए नगद बरामद…
सुरक्षाबल को बड़ी सफलता, टेकला जंगल में हथियारों का बड़ा डंप, तो तोयामेटा से 24 लाख रुपए नगद बरामद…
4 months ago
99
0

नारायणपुर। नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद अब उनके पीछे छोड़ गए सामग्रियों को ढूंढने में सुरक्षाबल जुटी हुई है. इस कड़ी में टेकला जंगल से हथियारों का बड़ा डंप और तोयामेटा से 24 लाख रुपये नगद बरामद किया गया है.
खुफिया सूचना पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी सफलता मिली है. टेकला जंगल से सुरक्षा बलों ने इंसास, एसएलआर, .303 रायफल समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है, वहीं छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नगद बरामद किया गया है.