• Chhattisgarh
  • Batwara 1947 का टीजर रिलीज, साल 1947 के बंटवारे के बैकड्रॉप पर बेस्ड है फिल्म …

Batwara 1947 का टीजर रिलीज, साल 1947 के बंटवारे के बैकड्रॉप पर बेस्ड है फिल्म …

7 hours ago
30

एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की मचअवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर को आमिर खान (Aamir Khan) ने नैरेट किया है. इस टीजर को देखने के बाद लोगों को सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर की याद आ गई है.

कैसा है टीजर?

बता दें कि ये फिल्म भारत के आजाद होने और 1947 के बंटवारे के बैकड्रॉप पर बेस्ड है. सामने आए टीजर की शुरुआत आमिर खान (Aamir Khan) के वॉइस ओवर से होती है. वो कहते हैं, ‘हिंदुस्तान, जिसे बड़े संघर्ष और कुर्बानियां देने के बाद 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली लेकिन अफसोस मुल्क का बंटवारा हो गया. मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी.’ फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) को अपने एक्शन अवतार में देखा जा सकता है. फिल्म में प्रीति जिंटा भी इमोनल रोल में दिखी हैं.

एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जब बंटवारे ने लोगों के बीच में लाइन खींची तो उसने डर के ऊपर साहस को चुना. फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के अलावा दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi), सनी देओल (Sunny Deol) के बड़े बेटे करणवीर देओल (Karan Deol), एक्टर अली फजल (Ali Fazal) और एक्टर अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) भी नजर आने वाले हैं. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज होने वाली है.

बदला गया फिल्म का नाम

बता दें कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) का निर्देशन मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी कर रहे हैं. वहीं आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया है. फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, इसलिए इसके विषय को लेकर भी दर्शकों में खास दिलचस्पी है.

Social Share

Advertisement