- Home
- Chhattisgarh
- पॉलिटिक्स में एंट्री कर सकती हैं Bhumi Pednekar, कहा- देश सेवा मेरे खून में है…
पॉलिटिक्स में एंट्री कर सकती हैं Bhumi Pednekar, कहा- देश सेवा मेरे खून में है…

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) को फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ से काफी लोकप्रियता मिली है. इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘सांड की आंख’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. हाल ही में वो अपने एक ब्यान के कारण फिर से काफी सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो पॉलिटिक्स में एंट्री कर सकती हैं.
‘देश सेवा मेरे खून में है’ – भूमि
बता दें कि एक इंटरव्यू में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) से पूछा गया कि क्या वो राजनीति में एंट्री करेंगी ? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि- हमेशा से ही मेरे खून में देश सेवा रही है. जिस भी रूप में मुझे मौका मिलेगा, मैं देश की सेवा अवश्य करुँगी. मैं मोटिवेशनल मूवीज के जरिए भी लोक सेवा करने की कोशिश कर रही हूँ, अगर मुझे आगे मौका मिला कि मैं और ज्यादा गहराई से ये काम कर पाऊं, तो क्यों नहीं?
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने आगे कहा कि उनका जीवन हमेशा एक सरल सोच से प्रेरित रहा है. उनका मानना है कि वे जिस भी क्षेत्र में रहें, उनका उद्देश्य देश और समाज के लिए योगदान देना है. उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने हो या निजी जीवन में किए जाने वाले काम, हर फैसले के पीछे लोगों की भलाई और देश की सेवा की भावना रहती है. भूमि के अनुसार, भविष्य में यह सेवा किसी भी रूप में सामने आए, लेकिन उनका मकसद हमेशा एक ही रहेगा—अपने देश के लिए सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देना.
भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) को आखिरी बार क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘दलदल’ में देखा गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार अब जल्द ही वो नई मूवी में दिखाई देंगी, जिसमें वो वकील का किरदार में नजर आने वाली हैं.