ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CG Weather Update : चक्रवाती सिस्टम से गर्मी से राहत, अगले 2 दिन बारिश और बिजली गिरने की संभावना

CG Weather Update : चक्रवाती सिस्टम से गर्मी से राहत, अगले 2 दिन बारिश और बिजली गिरने की संभावना

3 weeks ago
21

रायपुर. पिछले 24 घंटों में मौसम के बदले मिजाज के कारण छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से नीचे रहा. रायपुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में झमाझम बारिश की गतिविधियां जारी रही. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भी कई इलाकों में हल्की बारिश, अंधड़ और बिजली गिरेगी. यह दौर अगले 2 दिनों तक जारी रह सकता है.  इस बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि रायपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भक्षेत्र में बने सिस्टम के असर से अगले दो दिन तक गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. इधर शनिवार को रायपुर में 62.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि बस्तर संभाग के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौसम को प्रभावित कर रहा है. इसके अलावा पश्चिम विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है. इसी वजह से नमी लगातार प्रदेश तक पहुंच रही है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग ने बताया कि रायपुर में सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

Social Share

Advertisement