• Chhattisgarh
  • मदर्स डे पर महिला जेल की बंदिनियों को तोहफा: प्रिजन इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम का हुआ शुभारंभ

मदर्स डे पर महिला जेल की बंदिनियों को तोहफा: प्रिजन इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम का हुआ शुभारंभ

6 months ago
156

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणा अनुरूप आज 10 मई को मदर्स डे के अवसर पर महिला जेल, रायपुर में प्रिजन इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस सिस्टम से महिला बंदिनी अपने परिवार जन एवं अधिवक्ता से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर सकेगी। यह सिस्टम जेल विभाग एवं BSNL के मध्य संपादित हुए MoU के अंतर्गत स्थापित किया गया है।

कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

साथ ही निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 38 महिला बंदिनियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया।

बच्चों को किये गए उपहार वितरित

इस अवसर पर महिला बंदिनियों के साथ जेल में रह रहे 14 बच्चों को जेल विभाग की और से उपहार वितरित किये गए।
इस दैरान हिमांशु गुप्ता (डीजी जेल), योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), विजय छबलानी (बीएसएनएल), सुश्री गरिमा पांडेय (महिला जेल प्रभारी) एवं समस्त जेल स्टाफ, संबंधित महिला बंदिनी उपस्थित रहे।

Social Share

Advertisement