ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Raipur Congress : शहर कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, 61 सदस्यों को किया शामिल, देखें सूची

Raipur Congress : शहर कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, 61 सदस्यों को किया शामिल, देखें सूची

1 month ago
65

रायपुर. रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है. पिछली बार जारी हुई सूची को पीसीसी ने अनुमोदित नहीं होने का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. सियासी गलियारों में संगठन के भीतर खीचतान की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है. पीसीसी ने शनिवार को 61 सदस्यों वाली सूची जारी कर दी है. इनमें 12 उपाध्यक्ष और 18 महामंत्री बनाए गए हैं.

नई कार्यकारिणी में 61 सदस्य शामिल

रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी में 61 सदस्यों को शामिल किया गया है. जारी सूची में सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. 12 सदस्यों को उपाध्यक्ष और 19 सदस्यों को महामंत्री बनाया गया है. वहीं 20 सदस्यों को सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह दी गई है.

पिछली सूची को लेकर थी आसमंजस की स्थिति

दरअसल, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने समीक्षा बैठक में अब तक कार्यकारिणी और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई गई थी. 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को रायपुर शहर कांग्रेस की तरफ से सूची जारी कर दी गई. लेकिन इस पर तत्काल रूप से आपत्ति जताते हुए सूची को खारिज कर दिया था. बहरहाल नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिल चुकी है.

देखें सूची (Raipur Congress)

 

Social Share

Advertisement