• Chhattisgarh
  • CG Weather Update : प्रदेश में फिर बढ़ेगा पारा, 26 तक लू जैसे हालात के आसार

CG Weather Update : प्रदेश में फिर बढ़ेगा पारा, 26 तक लू जैसे हालात के आसार

5 months ago
145

CG Weather Update : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मध्य इलाके के लोगों को गर्मी से राहत की संभावना नहीं है. अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 26 अप्रैल तक मध्य क्षेत्र में लू जैसी स्थिति बने रहेगी. बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्मी दुर्ग में पड़ी.

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान नानगुर समेत कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि अंबिकापुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 कम ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 23 अप्रैल को मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की आशंका है. 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रदेश के मध्य भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है.

रायपुर में आज के कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

Social Share

Advertisement