ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CG Weather Report : गर्मी दिखाएगी तेवर, 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जताई संभावना

CG Weather Report : गर्मी दिखाएगी तेवर, 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जताई संभावना

2 months ago
90

CG Weather Report : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का तेवर बदल गया है. आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा.

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज हुई. अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, आने वाले दिनों में ऐसा ही रहने वाला है. सबसे ज्यादा तापमान गुरुवार को राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ओडिशा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं ओडिशा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से लेकर तेलंगाना, रायलसीमा और आंतरिक तमिलनाडु से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण गर्त स्थित है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आसमान मुख्यता साफ रहने की संभावना जताई है. दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब महसूस हो सकता है. वहीं रात के वक्त तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

Social Share

Advertisement