ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CG Weather Update : प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, 3 दिनों के बाद बढ़ेगा तापमान

CG Weather Update : प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, 3 दिनों के बाद बढ़ेगा तापमान

2 months ago
81

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गर्मी की तपिश के बीच हो रही हल्की बारिश से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं आज भी प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 9 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

मौसम सारांश (CG Weather Update)

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार मनोरा, कांसाबेल और जशपुरनगर में 1-1 सेमी बारिश हुई।

सिनोप्टिक सिस्टम

  1. छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  2. छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में स्थित उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से लेकर तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के आंतरिक भाग से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है।

प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम (CG Weather Update)

आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी में इजाफा हो सकता है।

रायपुर में साफ रहेगा मौसम

रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

Social Share

Advertisement