ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • माओवाद पर सियासत: एक्स CM भूपेश ने पोस्ट शेयर कर लिखा और सबूत चाहिए क्या? डॉ. रमन सिंह ने किया पलटवार, कहा- एक बार आईने में देखिए …

माओवाद पर सियासत: एक्स CM भूपेश ने पोस्ट शेयर कर लिखा और सबूत चाहिए क्या? डॉ. रमन सिंह ने किया पलटवार, कहा- एक बार आईने में देखिए …

2 months ago
95

रायपुर. नक्सलवाद के खात्मे के श्रेय को लेकर सियासी पारा हाई है. सदन में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस के सहयोग नहीं मिलने के अमित शाह के दावे के बाद बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर उन्हें बहस के लिए चुनौती देते हुए पहले एक वीडियो जारी किया, और फिर अखबार की कतरना साझा की. इस पर अब तीन बार के मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है.

सोशल मीडिया पर सियायी वार

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को नक्सलवाद के मुद्दे पर बहस की चुनौती दी. बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में नक्सल समस्या को खत्म करने केंद्र की भाजपा सरकार को पूरा सहयोग किया गया था, लेकिन अमित शाह ने संसद में नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान यह झूठ कहा कि कोई सहयोग नहीं किया था. इसके बाद एक और पोस्ट में एक समाचार पत्र की कतरना दिखाई और लिखा और सबूत चाहिए क्या अमित शाह जी?. इस पर अब पूर्व सीएम और वर्तमान विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है.

भूपेश पर रमन सिंह ने साधा निशाना

डॉ. रमन सिंह ने लिखा कि आपकी जेब में तो झीरम घाटी नक्सल वारदात के सबूत थे, लेकिन जब हाथ डालते हैं तब सिर्फ आप अखबार की एक कतरन ही निकालते हैं. दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपने दाग नहीं छुपाये जा सकते, एक बार आईने में देखिए कि आपने सत्ता के 5 वर्षों में सिर्फ दोषारोपण ही किया है.

Social Share

Advertisement