ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • IPL Fastest Fifty : वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस खिलाड़ी ने ठोकी है IPL की सबसे तेज फिफ्टी, महज इतनी बॉल पर रचा था इतिहास

IPL Fastest Fifty : वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस खिलाड़ी ने ठोकी है IPL की सबसे तेज फिफ्टी, महज इतनी बॉल पर रचा था इतिहास

2 months ago
104

Top 5 Fastest Fifties in IPL History: वैभव सूर्यवंशी इस वक्त चर्चा में हैं. वजह है आईपीएल 2026 में पहले ही मैच में उनकी तूफानी फिफ्टी. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 बॉल पर अर्धशतक ठोक इतिहास रच दिया. वो इस लीग के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले बैटर नहीं बन सके. गुवाहाटी के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 128 रनों का पीछा करते हुए उनके बल्ले ने ऐसी आग उगली कि येलो आर्मी के गेंदबाज पनाह मांगते नजर आए.

वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास तो रचा, लेकिन वह आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. इस लीग के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड 13 बॉल पर है. ये कमाल आज से 3 साल पहले यानी 2023 में हुआ था, जब राजस्थान रॉयल्स के ही ‘गबरू’ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने केकेआर के खिलाफ तबाही मचाई थी. उन्होंने सिर्फ 13 बॉल पर अर्धशतक ठोक दिया था. अब वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगा दी है. उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के उड़ाए. यह वैभव के करियर की दूसरी फिफ्टी है.

जायसवाल ने कब मारी थी 13 बॉल पर फिफ्टी?

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड वैभव के दोस्त यानी यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 11 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. ईडन गार्डन्स के मैदान पर उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाए थे, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उस मुकाबले में जायसवाल ने सिर्फ 13 बॉल पर पचासा पूरा किया था. उनकी इस विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 150 रन के लक्ष्य को 41 गेंद रहते 9 विकेट पर ही हासिल कर लिया था.

15 बॉल पर 5 खिलाड़ी लगा चुके हैं फिफ्टी

5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 15 बॉल पर फिफ्टी मारी है. इनमें जेक फ्रेजर-मैकगर्क, यूसुफ पठान, निकोलस पूरन, सुनील नरेन के बाद अब वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल हो गया है.

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  1. यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) – 13 बनाम केकेआर, 2023
  2. केएल राहुल (पंजाब किंग्स) – 14 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2018
  3. पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 14 बनाम मुंबई इंडियंस, 2022
  4. रोमारियो शेफर्ड (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) – 14 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2025
  5. जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स) – 15 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2024

 

Social Share

Advertisement