ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • क्रिकेट छोड़ेंगे Rinku Singh! टीम इंडिया का तूफानी बल्लेबाज करेगा सरकारी नौकरी, CM योगी देंगे रिजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र

क्रिकेट छोड़ेंगे Rinku Singh! टीम इंडिया का तूफानी बल्लेबाज करेगा सरकारी नौकरी, CM योगी देंगे रिजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र

2 months ago
97

लखनऊ. भारतीय क्रिकेट में बेहद कम समय में अपने तूफानी बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह (Rinku Singh) को योगी सरकार ने सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया है. रिंकू सिंह को सीएम योगी रिजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि अभी तो रिंकू सिंह का करियर परवान चढ़ रहा है तो क्या अब सरकारी नौकरी के लिए क्रिकेट खेलना छोड़ देंगे?

बता दें कि लखनऊ में सीएम योगी रिंकू सिंह के साथ प्रदेश के कई और खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इससे पहले योगी सरकार ने रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन खिलाड़ी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. जिसके बाद सरकार ने नियुक्ति प्रकिया पर रोक लगा दी थी. हालांकि, अब योगी ने रिंकू सिंह को खेल विभाग में रिजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के तौर पर नियुक्ति देने का फैसला लिया है.

रिंकू सिंह का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर?

रिंकू सिंह ने कड़ी मेहनत के दम पर टीम इंडिया में एंट्री की. वो सालों तक केकेआर से जुड़े रहे. आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला. उन्होंने बतौर फिनिशर अपनी जगह बनाई है. वो अब तक 2 वनडे में 27.50 की औसत और 134.14 की स्‍ट्राइक रेट से 55 रन बना चुके हैं.

वहीं टी20 के 45 मैचों की तूफानी बल्‍लेबाज ने 665 रन बनाए हैं. टी20 में उनकी औसत 39.1 की और स्‍ट्राइक रेट 155.7 रहा है, खास बात ये है कि रिंकू के बल्ले से 3 फिफ्टी निकलीं. उनका हाई स्कोर नाबाद 69 रन हैं.

Social Share

Advertisement