ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • असम में चुनाव प्रचार के लिए गए कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का हुआ निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

असम में चुनाव प्रचार के लिए गए कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का हुआ निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

6 months ago
205

बलौदा बाजार। असम में चुनाव की गहमागहमी के बीच एक दुखद खबर सामने आई है. चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ से गए बलौदा बाजार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का निधन हो गया.

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ चुनाव प्रचार के लिए रूपेश ठाकुर असम गए थे. इस दौरान तबीयत खराब होने से उन्हें गुवाहाटी के हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह हार्ट अटैक आने से निधन हो गया.

युवा नेता और युवाओं में लोकप्रिय रुपेश ठाकुर के निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शोक व्यक्त किया है.
Social Share

Advertisement