ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा: रायपुर संभाग में 510 हत्या, 677 बलवा और 1885 बलात्कार के मामले हुए दर्ज, विधायक पुरंदर मिश्रा के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया लिखित जवाब

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रायपुर संभाग में 510 हत्या, 677 बलवा और 1885 बलात्कार के मामले हुए दर्ज, विधायक पुरंदर मिश्रा के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया लिखित जवाब

12 hours ago
32

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है। प्रश्नकाल के दौरान रायपुर शहर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने सवाल पूछा कि रायपुर संभाग में 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 तक हत्या, बलात्कार, बलवा, चोरी और डकैती के कितने मामले दर्ज हुए हैं। जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखित उत्तर देते हुए आंकड़े पेश किए।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखित उत्तर में बताया कि 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच रायपुर संभाग में हत्या के 510, बलात्कार के 1885, बलवा के 677, चोरी के 6293 और डकैती के 32 मामले दर्ज किए गए हैं। गृहमंत्री शर्मा ने बताया कि इन आंकड़ों के आधार पर कानून-व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अपराध शीर्ष अपराध दर्ज गिरफ्तार अभियोग पत्र दोषमुक्त न्यायालय लंबित
हत्या 510 478 475 26 347
बलात्कार 1885 1832 1862 255 1294
बलवा 677 614 615 25 499
चोरी 6293 1469 1461 40 1149
डकैती 32 30 35 3 22

 

Social Share

Advertisement