- Home
- Chhattisgarh
- IPL 2026: मैदान पर दिखेगा इन 10 ‘बूढ़े शेरों’ का खौफ, अकेले दम पर मैच पलटने में माहिर हैं ये दिग्गज, लिस्ट में धोनी के अलावा कौन-कौन?
IPL 2026: मैदान पर दिखेगा इन 10 ‘बूढ़े शेरों’ का खौफ, अकेले दम पर मैच पलटने में माहिर हैं ये दिग्गज, लिस्ट में धोनी के अलावा कौन-कौन?

IPL 2026 Oldest players List: आईपीएल 2026 का मंच तैयार है. 19वें सीजन में 10 ऐसे खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिन्हें इस लीग में अच्छा खासा अनुभव है. इन खिलाड़ियों की उम्र भले ही बढ़ गई हो, लेकिन उनका जोश और जज्बा आज भी किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं है.

IPL 2026 Oldest players List: इंडियन प्रीमियर लीग वो मंच है, जहां से नए खिलाड़ियों की किस्मत चमकती है. इस मंच पर युवा जोश और अनुभव का तगड़ा कॉम्बिनेशन दिखता है. आईपीएल 2026 में एक तरफ जहां कई अनकैप्ड खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे तो वहीं दूसरी तरफ इस लीग के अनुभवी सितारे एक बार फिर अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं. 28 मार्च से नए सीजन का आगाज हो रहा है. इस बार जिन 20 दिग्गजों को देखने के लिए फैंस सबसे ज्यादा बेताब रहने वाले हैं, वो पिछले कई सालों से आईपीएल में अपना जलवा कायम किए हुए हैं और मैच विनर्स हैं.
आईपीएल 2026 में जिन 10 बूढ़े शेरों का जलवा दिखने वाला है, उनमें 8 भारतीय और 2 विदेशी सूरमा शामिल हैं. ये सभी अकेले अपने दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. 44 साल के ‘थाला’ एमएस धोनी से लेकर हिटमैन रोहित शर्मा और किंग विराट कोहली तक, ये वो चेहरे हैं जिनके बिना आईपीएल अधूरा है.
भारत की इस तिकड़ी पर सबकी नजर
आईपीएल 2026 में भारतीय क्रिकेट के तीन बड़े सितारे भी उतनरे वाले हैं. पहला नाम है एमएस धोनी का जो 44 साल के हो चुके हैं. वो 2008 से लेकर अब तक 278 मैचों में 5439 रन बना चुके हैं. दूसरे रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 272 मैचों में 7046 रन दर्ज हैं, जबकि नंबर 3 वाले विराट कोहली ने अब तक 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं. कोहली के नाम इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा 8 शतक और 63 फिफ्टी का महारिकॉर्ड भी दर्ज है. ये तिकड़ी आईपीएल 2026 में भी मैदान पर दिखने वाली है. देखना होगा कि ये तीनों दिग्गज किस तरह अपनी टीम के लिए योगदान देते हैं.
IPL 2026 के टॉप 10 उम्रदराज खिलाड़ी
- नंबर 1- एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) 44 साल
- नंबर 2- रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) 38 साल
- नंबर 3- सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स) 37 साल
- नंबर 4- अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स) 37 साल
- नंबर 5- ईशांत शर्मा (गुजरात टाइटंस) 37 साल
- नंबर 6- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 37 साल
- नंबर 7- रवींद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स) 36 साल
- नंबर 8- मार्कस स्टोइनिस (पंजाब किंग्स) 36 साल
- नंबर 9- मनीष पांडे (कोलकाता नाइट राइडर्स) 36 साल
- नंबर 10- जयंत यादव (गुजरात टाइटंस) 35 साल
35 प्लस में इन धुरंधरों का भी दिखेगा जलवा
35 साल की उम्र वाले दिग्गजों में मिशेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स), भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), युजवेंद्र चहल (पंजाब किंग्स), मोहम्मद शमी (लखनऊ सुपर जायंट्स) और जोस बटलर (गुजरात टाइटंस) का नाम भी शामिल है.