- Home
- Chhattisgarh
- गर्मी में खाएं ये 5 फायदेमंद और स्वादिष्ट रायता, खाने का बढ़ेगा देगा स्वाद …
गर्मी में खाएं ये 5 फायदेमंद और स्वादिष्ट रायता, खाने का बढ़ेगा देगा स्वाद …

गर्मी के मौसम में खाने के साथ अगर ठंडी और हल्की चीज मिल जाए तो पूरा खाना और भी रिफ्रेशिंग हो जाता है और ऐसे में खाने की मील के साथ रायता एक ऐसा ऑप्शन है, जो स्वाद के साथ शरीर को ठंडा भी रखता है. दही से बनने वाला रायता न केवल गर्मी से राहत देता है बल्कि गट हेल्थ को बेहतर रखने में भी मदद करता है. आमतौर पर हम सभी बूंदी का रायता बनाते हैं, लेकिन गर्मियों में कई ऐसी चीजें भी मिलती हैं जिनसे टेस्टी और हेल्दी रायता तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने वाले 5 तरह के रायतो के बारे में.

खीरे का रायता
गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रायता. फायदे: शरीर को ठंडा रखता है और हाइड्रेशन बढ़ाता है. इसे बनाने के लिए दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें. उसके बाद नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च डालें. फिर ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
पुदीना रायता
यह रायता खाने में बेहद फ्रेश और खुशबूदार लगता है. इसके लिए सबसे पहले दही में बारीक पिसा हुआ पुदीना और थोड़ा धनिया मिलाएं और फिर नमक, भुना जीरा और थोड़ा चाट मसाला डालें. आप चाहें तो थोड़ा कद्दूकस खीरा भी मिला सकते हैं.
चुकंदर रायता
यह हेल्दी होने के साथ-साथ रंग में भी बहुत आकर्षक होता है. चुकंदर में आयरन और फाइबर से भरपूर पाया जाता है. इस रायता को बनाने के लिए उबला हुआ चुकंदर कद्दूकस करें. फिर उसमें दही में मिलाकर नमक और भुना जीरा डालें. आखिर में ऊपर से थोड़ा धनिया डालें.
अनानास रायता
अगर आपको हल्का मीठा-खट्टा स्वाद पसंद है तो यह बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए छोटे टुकड़ों में कटा अनानास दही में मिलाएं. फिर थोड़ा नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालें. आप चाहें तो थोड़ा चीनी या शहद भी डाल सकते हैं.
लौकी रायता
यह बहुत हल्का और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. सबसे पहले लौकी को उबालकर कद्दूकस करें. फिर ठंडा होने के बाद दही में मिलाएं. आखिर में नमक, भुना जीरा और हरा धनिया डालें.
जरूरी टिप रायता बनाते समय दही को थोड़ा फेंट लें और ठंडा दही इस्तेमाल करें, इससे स्वाद और भी अच्छा लगेगा.