ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • ‘सीआईडी’ ने अचानक निकालने वाले बयान पर Jaswir Kaur ने दी सफाई, कहा- ‘उस वक्त मेरे साथ काला जादू हुआ था’ …

‘सीआईडी’ ने अचानक निकालने वाले बयान पर Jaswir Kaur ने दी सफाई, कहा- ‘उस वक्त मेरे साथ काला जादू हुआ था’ …

9 hours ago
25

एक्ट्रेस जसवीर कौर (Jaswir Kaur) ने हाल ही में ‘सीआईडी’ शो छोड़ने को लेकर दिए बयान ने उन्हें चर्चा में ला दिया है. उन्होंने बीते दिनों एक पॉडकास्ट में बताया कि दो साल काम करने के बावजूद उन्हें शो छोड़ने के लिए कह दिया गया था. जिसके बाद अब उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई दी है.

 

जसवीर ने क्या कहा था?

पॉडकास्ट में जसवीर कौर (Jaswir Kaur) ने बताया था कि काम काफी ज्यादा था, लेकिन टीम कभी-कभी उनकी छुट्टी की मांग भी मान लेती थी. हालांकि, एक दिन अचानक सब कुछ बदल गया. उन्होंने कहा, ‘अचानक ऑफिस में बताया गया कि आपको शो छोड़ना होगा.’

जसवीर ने कहा था कि वह उनके करियर का सबसे कठिन समय था. उस दौरान उन्हें कई वर्षों तक आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा था, ‘7 साल तक मैंने सिर्फ सर्वाइवल किया. मैंने घर भी ले लिया था. मैं जमीन पर बैठकर रोती थी. मुझे पता था मैं कौन हूं, लेकिन कल क्या होगा यह नहीं पता था. मेरे पास 100 रुपये भी नहीं होते थे और 800 रुपये टैक्स देना पड़ता था.’

जसवीर कौर ने ही सफाई

हाल ही में मीडिया से बातचीत में जसवीर कौर (Jaswir Kaur) ने कहा- ‘हां मैंने हाल ही में पॉडकास्ट किया है और मुझे लगता है कि ये बहुत नकारात्मक तरीके से लोगों तक पहुंचा है. अगर आप पूरा पॉडकास्ट देखो, तो ये टॉपिक बहुत नॉर्मली गया है. मुझसे पूछा गया था कि, ‘आपकी लाइफ में ऐसा कोई समय था, जहां आर्थिक तंगी आई हो? तो उस वक्त जो हुआ मेरे साथ कि मेरे बाल काटकर जमीन में गाढ़े गए, मेरा काम रुक गया था. ये कुछ भी हो सकता है. तो टॉपिक ये है कि काला जादू हुआ था. कोई मजबूरन नहीं होता है, किसी को निकालना होता है तो निकाल देते हैं. मैंने आज तक किसी के बारे में गलत कहा नहीं है. उस वक्त जो हुआ मेरे साथ वो काला जादू था. ये कुछ भी हो सकता है. जब मुझसे पूछा गया कि किसी ने मेरा साथ क्यों नहीं दिया, तो मेने बस गर्दन हिलाई. मैंने किसी की शिकायत नहीं की है. ये सीआईडी के बारे में नहीं है, ये मेरे बारे में है, और मेरे सफर के बारे में.

जसवीर कौर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो जसवीर कौर (Jaswir Kaur) ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है. जिनमें गंगा, इश्क का रंग सफेद, द एडवेंचर्स ऑफ हातिम और घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे शो शामिल हैं. इसके अलावा वो साल 2020 से अनुपमा का हिस्सा हैं.

Social Share

Advertisement