• Chhattisgarh
  • विधानसभा बजट सत्र का 8वां दिन आज, आयुष्मान कार्ड और रासायनिक अपशिष्ट का गूंजेगा मुद्दा, अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा

विधानसभा बजट सत्र का 8वां दिन आज, आयुष्मान कार्ड और रासायनिक अपशिष्ट का गूंजेगा मुद्दा, अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा

4 months ago
164

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। आज सदन की कार्यवाही के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे।

वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और लक्ष्मी राजवाड़े विभिन्न विभागों से जुड़े पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे।

सत्र के दौरान आयुष्मान कार्ड को लेकर विधायक कविता प्राण लहरे स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी। इसके साथ ही रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों का मुद्दा भी सदन में उठेगा। इस मामले में विधायक अनुज शर्मा पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल, राघवेंद्र सिंह और हर्षिता बघेल सदन में याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। वहीं मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा होगी।

Social Share

Advertisement