ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Bomb Threat : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोकी गई सुनवाई, डॉग और बम स्क्वायड जांच में जुटे

Bomb Threat : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोकी गई सुनवाई, डॉग और बम स्क्वायड जांच में जुटे

8 hours ago
32

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को एक बार फिर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद हाईकोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट की सभी अदालतों में सुनवाई रोक दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम हाईकोर्ट परिसर में सघन जांच कर रही है। पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को भी मिली धमकी

इधर सोमवार को बालोद कोर्ट और बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद इन न्यायालय परिसरों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

बता दें कि 25 फरवरी को भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की थी, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली थी।

कई जिलों के न्यायालयों को मिल चुकी है धमकी

इससे पहले प्रदेश के अन्य जिलों जैसे राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, पिछली जांच में ये धमकियां अफवाह साबित हुई थीं।

Social Share

Advertisement