ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CG Weather Update : दिन में गर्मी, रात को हल्की राहत… जानिए अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update : दिन में गर्मी, रात को हल्की राहत… जानिए अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

3 months ago
114

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लगातार तापमान बढ़ रहा है. शनिवार को दिन में सामान्य 2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया. अभी से ही घरों में एसी-कूलर चालू हो गए हैं. आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं.

प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सिलयस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उड़ीसा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. यहीं से एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 8 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार हैं. इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह के वक्त धुंध छाया रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

Social Share

Advertisement