ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Final से पहले ही छा गए Sanju Samson, इन 3 महारिकॉर्ड से दुनिया को चौंकाया, रोहित-कोहली भी नहीं कर पाए थे ये कमाल

Final से पहले ही छा गए Sanju Samson, इन 3 महारिकॉर्ड से दुनिया को चौंकाया, रोहित-कोहली भी नहीं कर पाए थे ये कमाल

12 hours ago
16

IND vs NZ Final: टी20 विश्व कप 2026 आखिरी मोड़ पर है. 8 मार्च को फाइनल के साथ ही इस एडिशन का रोमांच खत्म हो जाएगा. 8 तारीख ही वो दिन है, जब इस बार का चैंपियन मिलेगा. फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें जगह पक्की कर चुकी हैं. टीम इंडिया लगातार दूसरा खिताब जीतने की दहलीज पर है, जबकि कीवी पहली बार टी20 विश्व कप विजेता बन सकते हैं. खिताबी जंग रविवार को शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लड़ी जाएगी. इस मुकाबले में सबकी नजर टीम इंडिया के इनफॉर्म बैटर संजू सैमसन पर रहने वाली है, जिन्होंने इस एडिशन में अकेले के दम पर 2 मैच जिताए हैं. पहला सुपर 8 का आखिरी मैच, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ था, और दूसरा सेमीफाइनल, जब सामने इंग्लैंड थी.

संजू सैमसन को इस एडिशन में 4 मैच खेलने का मौका मिला है, जिनमें उन्होंने 77 से ऊपर की औसत और 201 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 232 रन अपने नाम कर लिए हैं. अब तक उन्होंने 16 छक्के मारे हैं. सुपर 8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्के जड़े थे, फिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 42 बॉल पर 89 रन कूटे, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे. ये वही पारियां थीं, जिनके दम पर संजू ने एक दो नहीं बल्कि पूरे 3 अनोखे रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया.

टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन द्वारा बनाए गए तीन अनोखे रिकॉर्ड

पहला अनोखा रिकॉर्ड

संजू सैमसन अब तक 4 मैचों में 16 छक्के मार चुके हैं. यह टी20 विश्व कप के एक एडिशन में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा छक्कों का महारिकॉर्ड है. उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2024 के टी20 विश्व कप में 15 छक्के मारे थे.

दूसरा अनोखा रिकॉर्ड

संजू सैमसन ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के एक सीजन में 3 मैचों के पहले ओवर में छक्का लगाने का कमाल किया है. संजू को इस सीजन पहला मौका नामीबिया के खिलाफ मिला था. उन्होंने पहले ओवर में रूबेन ट्रंपलमैन के खिलाफ छक्का ठोका था. फिर सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिला, पहले ओवर में रिचर्ड एनगरावा की गेंद पर छक्का जमा दिया. इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने ये जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ऐसा ही किया.

तीसरा अनोखा रिकॉर्ड

संजू सैमसन अब टी20 विश्व कप के इतिहास के रन चेज में भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 बॉल पर 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 97 रन बनाकर इतिहास रचा था. इस पारी के दम पर भारत ने 196 रनों का टारगेट 19.2 ओवर में ही चेज कर दिया था. उनसे पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे.

 

Social Share

Advertisement