ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम सदन में गूंजा, भूपेश बघेल ने पूछा- आरोपियों की सूची से नाम गायब क्यों?

ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम सदन में गूंजा, भूपेश बघेल ने पूछा- आरोपियों की सूची से नाम गायब क्यों?

6 months ago
212

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश में ड्रग तस्करी का मुद्दा उठा. बहुचर्चित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम सदन में गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीर आरोप लगाए.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि बहुचर्चित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम आरोपियों की सूची से गायब है. प्रश्न के उत्तर में दी गई जानकारी में नव्या मलिक का नाम क्यों नहीं है? आखिर नव्या का नाम क्यों छुपाया गया? इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी? इस पर मंत्री ने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं है, परीक्षण करा लेंगे.

Social Share

Advertisement