• Chhattisgarh
  • बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड मौके पर

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड मौके पर

5 months ago
183

Bomb Threat At CG High Court : वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है। वहीं हाईकोर्ट परिसर में बम स्क्वॉड की टीम जांच में जुट गई है और एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। इसमें राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर जिला कोर्ट शामिल हैं। जिसके बाद वहां भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। हालंकि बम वाली बात सिर्फ अफवाह निकली थी।

फिलहाल, बिलासपुर हाईकोर्ट में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। परिसर में सघन जांच, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Social Share

Advertisement