ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • बदल गया 19 साल पुराना इतिहास, T20 World Cup में आई छक्कों की सुनामी, पहली बार हुआ ऐसा

बदल गया 19 साल पुराना इतिहास, T20 World Cup में आई छक्कों की सुनामी, पहली बार हुआ ऐसा

2 weeks ago
21

Most Sixes in a T20 World Cup Edition: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच चरम पर है. इस बार एक ऐसा कमाल हो गया है, जो पहले 19 साल में कभी नहीं हुआ है. 2007 में पहला टी20 विश्व कप खेला गया था, तब से लेकर अब तक 9 एडिशन हो चुके हैं. इस बार 10वां एडिशन चल रहा है.

Most Sixes in a T20 World Cup Edition: टी20 विश्व कप 2026 में लगभग हर मैच में कोई ना कोई रिकॉर्ड टूट और बन रहा है. इस बार छक्कों की ऐसी सुनामी आई है कि 19 साल का इतिहास बदल गया. इस दफा कुछ ऐसा हो गया, जो पिछले 19 साल में कभी नहीं हुआ था. 20 टीमों के बीच भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर चल रहे इस विश्व कप में छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. ये वही रिकॉर्ड है, जिसने बल्लेबाजी के स्तर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. यहां जिस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात हो रही है, वो टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान है.

टी20 विश्व कप 2026 में अब तक कुल 530 से ज्यादा छक्के लग चुके हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी एक सीजन में लगे सर्वाधिक छक्कों का नया कीर्तिमान है. 530 छक्कों के इस रिकॉर्ड ने पिछले टी20 विश्व कप यानी 2024 वाले एडिशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. आखिरी दफा वेस्टइंडीज और यूएसए में टी20 विश्व कप हुआ था, जिसमें कुल 517 सिक्स लगे थे, लेकिन अब ये रिकॉर्ड ब्रेक हो चुका है.

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के (साल के अनुसार)

2026 (भारत और श्रीलंका)- 530* छक्के
2024 (वेस्टइंडीज और यूएसए)- 517 छक्के
2021 (यूएई और ओमान)- 405 छक्के
2022 (ऑस्ट्रेलिया)- 331 छक्के
2016 (भारत)- 314 छक्के

टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

टी20 विश्व कप 2026 में बल्लेबाज बेखौफ अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं. सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर का नाम है, जिन्होंने सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 छक्के जड़ने के बाद इस सीजन अपने छक्कों की संख्या 17 पहुंचा दी है. अब वो एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में निकोलस पूरन (2024) के 17 के बराबर पहुंच चुके हैं. नीचे देखिए इस सीजन के टॉप 5 सिक्स हिटर्स की लिस्ट.

शिमरोन हेटमायर- 5 मैचों में 17 छक्के

साहिबजादा फरहान- 4 मैचों में 11 छक्के

ईशान किशन- 5 मैचों में 11 सिक्स

शिवम दुबे- 5 मैचों में 11 छक्के

शेरफेन रदरफोर्ड- 5 मैचों में 11 छक्के

Social Share

Advertisement