ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • भूपेश बघेल ने खुद को राज्यसभा की दौड़ से बताया बाहर, कहा- मैं पहले से विधायक और महामंत्री हूं, हाईकमान तय करेगा नाम

भूपेश बघेल ने खुद को राज्यसभा की दौड़ से बताया बाहर, कहा- मैं पहले से विधायक और महामंत्री हूं, हाईकमान तय करेगा नाम

2 weeks ago
41

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद को राज्यसभा की दौड़ से बाहर बताया है। भूपेश बघेल ने कहा कि मैं ऑलरेडी विधायक हूं, महामंत्री भी हूं, मैं इस दौड़ में नहीं हूं। हाईकमान तय करेगा कि प्रत्याशी कौन होगा।

बालोद। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने और पाटन विधानसभा में लगभग 17 हजार सहित छत्तीसगढ़ में कुल करीबन 27 लाख वोटरों के नाम काटने के बाद बालोद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में वोट ज्यादा कटे हैं, न केवल कुम्हारी, अमलेश्वर पालिका में। ग्रामीण में नहीं कटा है। उसी प्रकार से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, यहीं सबसे ज्यादा वोट कटे हैं। एक-एक विधानसभा में 30-40 हजार वोट कटे हैं। जो वोट कौन थे, किसके वोट हैं, ये अध्ययन करने का विषय है। किसका नाम आपने काटा, ये सबसे बड़ी बात है।

राज्यसभा की दौड़ से खुद को बताया बाहर

वहीं इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद को राज्यसभा की दौड़ से बाहर बताया है। भूपेश बघेल ने कहा कि मैं ऑलरेडी विधायक हूं, महामंत्री भी हूं, मैं इस दौड़ में नहीं हूं। हाईकमान तय करेगा कि प्रत्याशी कौन होगा, क्योंकि छत्तीसगढ़ में एक सीट कांग्रेस की और एक सीट भाजपा की खाली हो रही है, दो सांसद दिल्ली जाएंगे—एक भाजपा और एक कांग्रेस से। राज्यसभा कौन जाएगा, कौन प्रत्याशी होगा इसे कांग्रेस हाईकमान तय करेगी।

बालोद आगमन पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

दरअसल, रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एकदिवसीय दौरे पर बालोद पहुंचे, जहां बालोद जिला मुख्यालय आगमन के दौरान दल्ली चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी और पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कृष्णा दुबे, अंचल साहू, किशोर साहू, सादिक अली, विनोद बंटी शर्मा, सुमित शर्मा, यज्ञदेव पटेल, हसमुख टुवानी, नरेंद्र सिन्हा, पुरुषोत्तम पटेल, साजन पटेल, कमलेश श्रीवास्तव सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

सामाजिक कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित

इसके पश्चात भूपेश बघेल डौंडी ब्लॉक के ग्राम कुसुमकसा में सामाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम और ठेमाबुज़ुर्ग में आयोजित सत्रहगईहा मां दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में शरीक हुए।

 

Social Share

Advertisement