- Home
- Chhattisgarh
- नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण को मुख्यमंत्री साय ने बताया बड़ी सफलता, कहा- नक्सलियों की टूट गई है कमर…
नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण को मुख्यमंत्री साय ने बताया बड़ी सफलता, कहा- नक्सलियों की टूट गई है कमर…
8 months ago
225
0

रायपुर। नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दो साल से जवानों को लगतार सफलता मिल रही है. देवजी का समर्पण करना बड़ी सफलता है. संग्राम ने भी समर्पण किया है. नक्सलियों की कमर टूट गई है.
बालौदाबाजार के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने अपने दौरे का उद्देश्य बताते हुए कहा कि गुरु घासीदास की तपो स्थली गैरादपुरी में मेला का शुभारंभ हो रहा है. वहां शामिल होंगे, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे.
वहीं धर्मांतरण को प्रदेश में छिड़ी सियासी बहस के बीच मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि बजट सत्र में विधेयक लाया जाएगा. विधेयक को लेकर सीएम साय ने कहा थोड़ा इंतजार करिए.
Advertisement