ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • रायपुर में भाजपा का प्रदर्शन : ट्रैक्टर से आए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा- किसानों से धोखा कर रही सरकार

रायपुर में भाजपा का प्रदर्शन : ट्रैक्टर से आए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा- किसानों से धोखा कर रही सरकार

5 years ago
538

 

रायपुर के बूढ़ा तालाब और बिलासपुर के बिल्हा में भाजपा का धरना और प्रदर्शन

धान खरीदी, बोनस समेत किसानों की अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

पीसीसी चीफ बोले- घड़ियाली आंसू बहा रही भाजपा

 

रायपुर, 7 अक्टूबर 2020/  छत्तीसगढ़ में किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का धरना जारी है। ट्रैक्टर पर सवार होकर धरनास्थल पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार किसानों की धान खरीदी और दो साल का बोनस देने के साथ अन्य मांगों को पूरा करे। दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा पर निशाना साधा है। कहा- किसानों के मुद्दे पर भाजपा घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे।

रायपुर के बूढ़ा तालाब और बिलासपुर के बिल्हा में भाजपा किसानों के कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष साय इसका नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, बिल्हा में कमान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के पास है। दोनों नेताओं ने कहा कि यह धरना और प्रदर्शन कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर है। किसानों से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन अब पूरा करने से बच रहे हैं।

भाजपा के सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री धरना स्थल पर

रायपुर में बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे से चल रहे इस धरने में रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक नंदे साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। धरने में अभी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी पहुंचेंगे।

 

कांग्रेस ने पलटवार किया, कहा- किसानों के मुद्दे पर धोखा दे रही भाजपा

दूसरी ओर भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, किसानों के मुद्दे पर भाजपा घड़ियाली आंसू बहा रही है। किसानों से भाजपा ने वादाखिलाफी की। वही धोखा भी दे रही है। देश में जो हो रहा है किसानों के साथ वह सब देख रहे हैं। उन्होंने कहा, यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा 90 सीटों की जगह महज 14 सीटों पर सिमट गई।

 

Social Share

Advertisement