ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज स्थिर, रायपुर सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा, अगले 2 दिनों बाद गिरेगा अधिकतम तापमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज स्थिर, रायपुर सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा, अगले 2 दिनों बाद गिरेगा अधिकतम तापमान

2 weeks ago
45

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और आगामी दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

वहीं अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे का मौसम

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। इस दौरान प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है। आज के लिए जारी पूर्वानुमान में भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। किसी प्रकार की मौसम चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है।

आगामी दिनों का दृष्टिकोण

अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

21 फरवरी को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

Social Share

Advertisement