- Home
- Chhattisgarh
- गर्म चाय-कॉफी से जल गई है जीभ, तो इन घरेलू उपायों से पायें राहत …
गर्म चाय-कॉफी से जल गई है जीभ, तो इन घरेलू उपायों से पायें राहत …

गरम चाय या फिर कॉफी पीते वक्त कभी न कभी हम सभी की जीभ जल जाती है और फिर इससे जलन, सूजन, लालिमा और छोटे-छोटे छाले हो जाते हैं और ऐसी स्थिति बहुत तकलीफदेह बन जाती है. क्योंकि इसके बाद ना कुछ खाते बनता है और ना ही पीते. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जो आपको इस समस्या से राहत दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उसके बारे में.

ठंडा पानी या बर्फ
तुरंत ठंडा (लेकिन बहुत ज्यादा बर्फीला नहीं) पानी मुंह में भरकर कुछ सेकंड रखें. छोटी बर्फ की क्यूब को धीरे-धीरे मुंह में घुमाने से भी जलन कम होती है.
शहद
शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. थोड़ा सा शहद जीभ पर लगाकर कुछ देर रहने दें. इससे जलन और सूजन कम हो सकती है.
दही
ठंडी दही जीभ पर लगाने या एक-दो चम्मच धीरे-धीरे खाने से ठंडक मिलती है और जलन कम होती है.
दूध
ठंडा दूध कुछ सेकंड मुंह में रखने से आराम मिलता है. यह जली हुई सतह को शांत करता है.
घी या नारियल तेल
थोड़ा सा देसी घी या नारियल तेल जीभ पर लगाने से सूखापन और जलन कम हो सकती है.
नमक के पानी से कुल्ला
गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिलाकर हल्का कुल्ला करें. इससे संक्रमण का खतरा कम होता है और छाले जल्दी भरते हैं.
क्या न करें
- बहुत गरम, मसालेदार या खट्टा खाना कुछ दिन टालें.
- बार-बार जीभ को दांतों से न छुएं.
- धूम्रपान या तंबाकू से बचें.