ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CG Weather Update : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा हैं. अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की आशंका है. शहरी इलाकों में दिन का तापमान रात से लगभग दोगुना है. दोपहर के वक्त लोगों के पसीने छूट रहे हैं.

CG Weather Update : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा हैं. अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की आशंका है. शहरी इलाकों में दिन का तापमान रात से लगभग दोगुना है. दोपहर के वक्त लोगों के पसीने छूट रहे हैं.

3 weeks ago
54

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई. सबसे ज्यादा तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने लेटेस्ट मौसम अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि एक पश्चिम में विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दूसरा पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पूर्व पाकिस्तान और उसके आसपास स्थित है, साथ ही यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद कोई बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह के वक्त धुंध छाए रहने के आसार हैं. आज सबसे ज्यादा पारा 33 डिग्री सेल्सियस और रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

Social Share

Advertisement