ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Battle Of Galwan का गाना ‘मैं हूँ’ हुआ रिलीज, वैलेंटाइन वीक में मेकर्स ने फैंस को दिया गिफ्ट …

Battle Of Galwan का गाना ‘मैं हूँ’ हुआ रिलीज, वैलेंटाइन वीक में मेकर्स ने फैंस को दिया गिफ्ट …

3 weeks ago
58

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle Of Galwan) को लेकर फैंस काफी इंतेजार कर रहे हैं. वहीं, अब वैलेंटाइन वीक में मेकर्स ने फिल्म से वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक “मैं हूँ” रिलीज कर दिया है. सामने आए इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) और चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) पर इश्क फरमाते देखा जा सकता है.

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर करते हुए लिखा- “मैं हूँ”. ये गाना एक रिश्ते के भीतर के प्यार को बखूबी दर्शाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए हँसी-खुशी के पलों से लेकर अकेलेपन और खामोश इंतजार तक का सफर दिखाया गया है. यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बड़ी कोमलता से पेश करता है.
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle Of Galwan) के गाने “मैं हूँ” को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने अपनी आवाज दिया है. तो वहीं, इस गाने के बोल अयान लाल और शब्बीर अहमद ने लिखा है. जो एक फौजी के पीछे खड़े उसके परिवार की कुर्बानियों और उनकी खामोश ताकत को बयां कर रहा है.
बता दें कि यह गाना सलमान खान (Salman Khan) फिल्म्स के म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle Of Galwan) का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह अहम किरदार में नजर आएंगी.
Social Share

Advertisement