ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • विश्व रेडियो दिवस : सीएम साय ने कहा – छत्तीसगढ़ में लगाए जाएंगे दो नए ट्रांसमीटर, रेडियो का बढ़ेगा कवरेज

विश्व रेडियो दिवस : सीएम साय ने कहा – छत्तीसगढ़ में लगाए जाएंगे दो नए ट्रांसमीटर, रेडियो का बढ़ेगा कवरेज

3 weeks ago
54

रायपुर। विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और रेडियो की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में रेडियो कवरेज बढ़ाने के लिए दो नए ट्रांसमीटर स्थापित किए जाएंगे। ये ट्रांसमीटर अंबिकापुर और सरायपाली में लगाए जाएंगे। इनके स्थापित होने से छत्तीसगढ़ में रेडियो का कवरेज बढ़ जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का समय सूचना क्रांति का युग है, जहां हर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद रेडियो आज भी अपनी विश्वसनीयता और पहुंच के कारण जनसंचार का सशक्त माध्यम बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी देश का सबसे विश्वसनीय संचार माध्यम है, जो आम जनता की जरूरतों के अनुरूप कार्यक्रम तैयार करता है।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के लिए रेडियो को माध्यम के रूप में चुना है, जो इस बात का प्रमाण है कि रेडियो आज भी जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचता है। सीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के छह स्टेशन लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। रायपुर से विविध भारती सेवा का भी प्रसारण हो रहा है, जबकि अंबिकापुर में प्राइमरी स्टेशन कार्यरत है। मुख्यमंत्री ने विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडियो न केवल सूचना का माध्यम है, बल्कि यह समाज को जोड़ने और जागरूक करने का भी सशक्त जरिया है।

Social Share

Advertisement