ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • IND vs NAM : दिल्ली में भारत की Playing 11 बदलना तय, छक्कों की बारिश करने वाले धुरंधर ‘अनफिट’, इन 3 मैच विनर्स के खेलने पर सस्पेंस

IND vs NAM : दिल्ली में भारत की Playing 11 बदलना तय, छक्कों की बारिश करने वाले धुरंधर ‘अनफिट’, इन 3 मैच विनर्स के खेलने पर सस्पेंस

4 weeks ago
55

IND vs NAM Team India Playing 11: टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. टीम इंडिया अपना दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ खेलने वाली है. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच से ठीक पहले कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन बढ़ चुकी है. टेंशन विरोधी टीम को लेकर नहीं बल्कि खुद के खिलाड़ियों ने खड़ी कर दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक-दो नहीं बल्कि तीन मैच विनर्स के खेलने पर सस्पेंस है. टीम इंडिया के 3 धुरंधर पूरी तरह से फिट नहीं हैं. इनमें 2 बल्लेबाज और 1 गेंदबाज का नाम है. यही वजह है कि नामीबिया के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव बदली हुई प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकते हैं.

आखिर कौन से तीन खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस है? इसे जानने से पहले भारत और नामीबिया के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड जान लेते हैं. इन दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही मैच हुआ है, जो टीम इंडिया ने जीता था. टी20 विश्व कप में नामीबिया अब तक 16 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 4 जीते हैं, जबकि 11 हारे हैं. ये वही टीम है, जिसने साल 2022 में श्रीलंका को मात दी थी. नामीबिया ने एक बार भारत का सामना भी किया था, लेकिन 2021 में टीम को हार मिली थी. अब देखना होगा कि इस बार नामीबिया कितनी चुनौती दे पाती है.

कौन हैं ये तीन मैच विनर?

पहला मैच विनर

पहला नाम तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा का है, जो पहली गेंद से छक्कों की बारिश करते हैं. पहले मैच के दौरान उन्हें पेट में इंफेक्शन था. इसलिए अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे. वो अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन अब छुट्टी मिल चुकी है. हालांकि आज उनके खेलने पर सस्पेंस है.

दूसरा मैच विनर

दूसरा नाम ईशान किशन का है, जिन्हें दूसरे मैच से ठीक पहले यानी 11 फरवरी को चोट लगी है. प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक घातक यॉर्कर ने उनके बाएं पैर के अंगूठे को लहूलुहान कर दिया है. जैसे ही बॉल लगी, तो ईशान मैदान पर दर्द से तड़पते दिखे. चलने में भी उन्हें परेशानी थी. माना जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोट हो सकती है. इसलिए नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर भी सस्पेंस है. ये वही किशन हैं, जो जबरदस्त फॉर्म में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में छक्कों की बारिश कर चुके हैं.

तीसरा मैच विनर

तीसरा नाम जसप्रीत बुमराह का है, जो अमेरिका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे. उन्हें वायरल फीवर था. नामीबिया के खिलाफ वो खेलेंगे या नहीं, ये अब तक कंफर्म नहीं है. टीम इंडिया को अगला मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. ऐसे में अगर बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हैं, तो टीम मैनेजमेंट उन्हें मैदान पर उतारने का जोखिम नहीं लेगी. बुमराह एक मैच विनर प्लेयर हैं, जिनका बड़े मैचों में उपलब्ध रहना जरूरी है.

किन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

मान लीजिए अगर अभिषेक शर्मा नहीं खेलते, तो उनकी जगह संजू सैमसन नजर आ सकते हैं. ईशान किशन भी नहीं खेल पाते हैं, तो फिर वॉशिंगटन सुंदर प्लेइंग 11 में आ सकते हैं. अगर बुमराह भी नहीं खेले, तो मोहम्मद सिराज उनकी जगह कंटीन्यू करेंगे.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत- संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.

नामीबिया- लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जान ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो.

 

Social Share

Advertisement