- Home
- Chhattisgarh
- तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav के लिए ‘मसीहा’ बना ये सिंगर, 11 लाख रुपये की मदद का किया एलान
तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav के लिए ‘मसीहा’ बना ये सिंगर, 11 लाख रुपये की मदद का किया एलान

Rajpal Yadav Case: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से कई सितारे उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से कई सितारे उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
अब इस सूची में नामचीन सिंगर मीका सिंह का नाम भी जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका सिंह ने राजपाल यादव की सहायता के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस मुश्किल समय में वह अभिनेता के साथ खड़े हैं।
कई सेलेब्स ने बढ़ाया मदद का हाथ
मीका सिंह से पहले अभिनेता सोनू सूद, गुरु रंधावा, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत जैसे कई सितारे भी राजपाल यादव के समर्थन में सामने आ चुके हैं। इंडस्ट्री की यह एकजुटता चर्चा का विषय बनी हुई है।
कहा जा रहा है कि यदि इसी तरह से कलाकार आगे आते रहे तो 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को बड़ी राहत मिल सकती है।
गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई
राजपाल यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि अदालत की ओर से उन्हें कोई राहत मिलती है या नहीं। फिलहाल, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी नजर आ रही है।