- Home
- Chhattisgarh
- O’ Romeo Advance Booking : शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में?
O’ Romeo Advance Booking : शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में?

मुंबई: O’ Romeo Advance Booking: बॉलीवुड के ‘चॉकलेट बॉय’ से ‘कबीर सिंह’ बने शाहिद कपूर एक बार फिर पर्दे पर आग लगाने को तैयार हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ’रोमियो’ इस शुक्रवार, 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। वैलेंटाइन डे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए तैयार इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
पहले ही दिन करोड़ों का आंकड़ा पार ( Shahid Kapoor O’ Romeo Box Office Collection)
फिल्म ने प्री-रिलीज सेल में जबरदस्त पकड़ बनाई है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 11 फरवरी सुबह तक फिल्म ने ब्लॉक सीटों के साथ 1.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब तक 3,449 शोज के लिए करीब 16,226 टिकटें बिक चुकी हैं।
नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी देखी जा रही है, जहाँ से अकेले 30.92 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है।
क्या ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ को दे पाएगी मात?
बॉक्स ऑफिस के मैदान में मुकाबला कड़ा है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 12.5 करोड़ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 9 करोड़ की बम्पर एडवांस बुकिंग की थी। हालांकि ‘ओ’रोमियो’ अभी 1.42 करोड़ पर है, लेकिन फिल्म के पास अभी 2 दिन और शेष हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो शाहिद की यह फिल्म वीकेंड तक आंकड़ों में बड़ा उछाल ला सकती है।
‘हिट’ होने के 5 बड़े कारण:
-
शाहिद-विशाल की जोड़ी: ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी कल्ट क्लासिक देने वाली यह जोड़ी 12 साल बाद साथ लौटी है।
-
फ्रेश कास्टिंग: पहली बार शाहिद कपूर और ‘नेशनल क्रश’ तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर दिखेगी।
-
मल्टीस्टारर तड़का: फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी जैसे सितारे हैं।
-
म्यूजिक का जादू: ‘आशिकों की कॉलोनी’ और ‘इश्क का फीवर’ जैसे गाने पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं।
-
वैलेंटाइन डे एडवांटेज: रोमांटिक ड्रामा होने के कारण कपल्स के बीच इस फिल्म को लेकर भारी डिमांड है।