ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Rajpal Yadav के सपोर्ट में आए Sonu Sood, साइनिंग अमाउंट देने पर कहा- दान नहीं, बल्कि उनका सम्मान …

Rajpal Yadav के सपोर्ट में आए Sonu Sood, साइनिंग अमाउंट देने पर कहा- दान नहीं, बल्कि उनका सम्मान …

1 month ago
49

एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है. वहीं, अब उन्हें सपोर्ट करने के लिए एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है. उन्होंने ये भी वादा किया है कि वो अपने अपकमिंग फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे और अभी ही बदले में उन्हें साइनिंग अमाउंट दे देंगे.

बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) ने दूसरे प्रोड्यूसर्स से भी रिक्वेस्ट किया है कि वो भी इस मुश्किल वक्त में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को सपोर्ट करें. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘राजपाल यादव टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक अविस्मरणीय काम दिया है. कभी-कभी जीवन हमारे साथ अन्याय कर बैठता है. इसकी वजह प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि वक्त की मार होती है. वो मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि ये हम सभी निर्माताओं, निर्देशकों और सहकर्मियों के लिए एक साथ खड़े होने का समय है.’

सोनू सूद ने राजपाल यादव के सपोर्ट में शेयर किया पोस्ट

अपने पोस्ट में सोनू सूद (Sonu Sood) ने आगे लिखा- ‘भविष्य के काम के बदले दी जाने वाली एक छोटी-सी साइनिंग फीस कोई दान नहीं, बल्कि उनका सम्मान है. जब हमारा अपना कोई कठिन दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वो अकेला नहीं है. इसी तरह हम साबित करते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार है.’

बता दें कि साल 2010 में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने मुरली प्रोजेक्ट्स से अता पता लापता को फाइनेंस करने के लिए 5 करोड़ रुपए उधार लिए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी. उसके बाद एक्टर के बैंक में पैसा नहीं था, उसकी वजह से मुरली प्राइवेट लिमिटेड को दिया हुआ चेक बाउंस हो गया था. जिसके बाद ये मामला कोर्ट पहुंचा. एक्टर को कई बार कोर्ट ने राहत दी, लेकिन वो इस रकम को वापस नहीं कर पाए. ऐसे में कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया. सरेंडर करने से पहले राजपाल ने इमोशनल होते हुए कहा- ‘कोई उपाय नहीं दिख रहा. न पैसे हैं और न कोई दोस्त है. मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा.’

Social Share

Advertisement