ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • युवा संवाद में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी को बताया ‘इतिहास पुरुष’, कहा- विकसित भारत की जब भी चर्चा होगी, उन्हें याद करेंगे लोग…

युवा संवाद में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी को बताया ‘इतिहास पुरुष’, कहा- विकसित भारत की जब भी चर्चा होगी, उन्हें याद करेंगे लोग…

1 month ago
69

 बलौदा बाजार। नगर में आयोजित युवा संवाद में बतौर वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतिहास पुरुष बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जब भी विकसित भारत को लेकर चर्चा होगी, लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद करेंगे.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार के बजट के बारे में युवाओं को बताया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल सरकारी नौकरी नहीं वरन् उन्होंने रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिलवाकर देश के युवाओं को स्टार्टअप शुरू कर आत्मनिर्भर बना रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है.

उन्होंने अपने जीवन की कठिनाइयों और सफलता से भी युवाओं को परिचित कराते हुए कहा कि सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करो और फिर जितनी कठिनाइयां आएंगी समझ लेना तुम जितोगे. यदि अभाव है जीवन में तो उसे भाव बनाकर पूरी निष्ठा और लगन से लक्ष्य को पाने प्रयास करो सफलता जरूर मिलेगी.

ओपी चौधरी ने पीएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार को लेकर को पिछली सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जो उस सरकार में गुनाहगार थे आज जेल की सलाखों के पीछे है. वहीं उन्होंने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आपकी बातों को आने वाले समय में हम जरूर पूरा करने का प्रयास करेंगे.

कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने कहा कि वित्त मंत्री हम सबके आइडल है आज बहुत अच्छा उन्होंने मोटिवेट किया और कहा कि कठिनाईयों से जुझकर ही सफलता पाई जा सकती हैं. निश्चित ही प्रेरणादायक उद्बोधन रहा.

इसके पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बलौदा बाजार पहुंचने पर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया. इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दीपक सोनी एसपी भावना गुप्ता सहित हजारों की संख्या में युवा मौजूद थे.

Social Share

Advertisement