ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • प्लास्टिक बैग में भरके फ्रिज में आप भी रखते हैं सब्जियां, तो सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान …

प्लास्टिक बैग में भरके फ्रिज में आप भी रखते हैं सब्जियां, तो सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान …

1 month ago
63

बहुत से लोग बाजार से सब्जी लेके आने के बाद उसे प्लास्टिक बैग में भरके फ्रिज में रख देते हैं और अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो अभी सावधान हो जाइए, क्योंकि सेहत के लिहाज से ये बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी जाती है, ऐसा करने से हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

नमी फँस जाती है
प्लास्टिक बैग में हवा का सही प्रवाह नहीं होता. फ्रिज की ठंडक से अंदर नमी जमा हो जाती है, जिससे सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं. फंगस और बैक्टीरिया पनप सकते हैं.

हानिकारक केमिकल्स का रिस्क
सस्ती पॉलीथिन में मौजूद केमिकल (जैसे BPA आदि) ठंडे और नम माहौल में सब्जियों में लीच हो सकते हैं, जो लंबे समय में सेहत के लिए नुकसानदायक हैं.

पोषक तत्व कम हो जाते हैं,
ऑक्सीजन न मिलने से सब्जियों में मौजूद विटामिन (खासतौर पर Vitamin C) धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.

सब्ज़ियों की उम्र घट जाती है
टमाटर, भिंडी, पालक, धनिया जैसी सब्जियां प्लास्टिक में और भी जल्दी खराब होती हैं.

सही तरीका क्या है?

  1. सब्ज़ियाँ घर लाकर प्लास्टिक बैग से निकाल दें.
  2. हल्की गंदगी हो तो पोंछ लें (धोकर रखने से पहले पूरी तरह सुखाएँ).
  3. कागज के बैग, कपड़े के थैले या.
  4. छिद्र वाले कंटेनर / स्टील या ग्लास बॉक्स में रखें.
  5. हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ किचन टॉवल में लपेटकर रखें.
Social Share

Advertisement