ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • गणतंत्र दिवस 2026: रिपब्लिक डे पर एथनिक लुक के लिए ये एक्सेसरीज पहनें, देशभक्ति के रंग में दिखें स्टाइलिश

गणतंत्र दिवस 2026: रिपब्लिक डे पर एथनिक लुक के लिए ये एक्सेसरीज पहनें, देशभक्ति के रंग में दिखें स्टाइलिश

1 month ago
84

Republic Day 2026 Fashion Tips: गणतंत्र दिवस हर देशवासी के लिए गर्व का दिन है. इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसने हमें बोलने की आजादी और अपने धर्म का पालन करने जैसे मौलिक अधिकार दिए. इस खास मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आता है. अगर आप भी रिपब्लिक डे पर एथनिक लुक बनाना चाहती हैं, तो इन जरूरी एक्सेसरीज को जरूर शामिल करें.

तिरंगे की ज्वेलरी: तिरंगे रंग की ईयररिंग्स, चूड़ियां या नेकलेस आपके लुक में तुरंत देशभक्ति का रंग भर देते हैं. ये कुर्ती से लेकर साड़ी तक हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं.

स्टेटमेंट बिंदी: छोटी तिरंगे रंग की बिंदी या अशोक चक्र डिजाइन वाली बिंदी आपके एथनिक लुक को खास बना सकती है. यह छोटी सी डिटेल पूरे लुक को पूरा कर देती है.

एथनिक दुपट्टा: सफेद कुर्ती के साथ तिरंगे रंग का दुपट्टा या इंडियन प्रिंट वाला दुपट्टा बहुत एलिगेंट लगता है. चाहें तो इसे स्टोल की तरह भी पहन सकती हैं.

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी: अगर आप हैवी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहतीं, तो ऑक्सीडाइज्ड झुमके या चांदी की चूड़ियां अच्छा विकल्प हैं. ये ट्रेडिशनल और ट्रेंडी दोनों लगते हैं.

एथनिक फुटवियर: कोल्हापुरी चप्पल, जूती या मोतियों से सजे फ्लैट्स आपके एथनिक आउटफिट को खूबसूरत फिनिश देते हैं और पूरे दिन आरामदायक रहते हैं.

मिनिमल मेकअप और देसी हेयरस्टाइल: मिडिल पार्टिंग में जुड़ा, सॉफ्ट वेव्स या चोटी के साथ हल्का और नेचुरल मेकअप रखें. चाहें तो बालों में तिरंगे रंग की हेयर एक्सेसरी भी लगा सकती हैं.

Social Share

Advertisement