ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Padma Awards 2026: ही-मैन धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, ममूटी और अलका याग्निक को पद्म भूषण, देखें पूरी लिस्ट

Padma Awards 2026: ही-मैन धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, ममूटी और अलका याग्निक को पद्म भूषण, देखें पूरी लिस्ट

1 month ago
67

 

Padma Awards 2026 Winner: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष कुल 131 विभूतियों को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। हर साल की तरह इस बार भी सिनेमा और कला जगत के सितारों का दबदबा देखने को मिला, जिसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और साउथ सुपरस्टार ममूटी के नामों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार 2026’ का एलान कर दिया गया है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष कुल 131 विभूतियों को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। हर साल की तरह इस बार भी सिनेमा और कला जगत के सितारों का दबदबा देखने को मिला, जिसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और साउथ सुपरस्टार ममूटी के नामों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।

धर्मेंद्र को सर्वोच्च सम्मान

इस वर्ष के पुरस्कारों में सबसे भावुक क्षण दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का नाम रहा। भारतीय सिनेमा में ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को हुआ था। सिनेमा जगत में 65 वर्षों तक अमिट छाप छोड़ने वाले धर्मेंद्र को भारत सरकार ने मरणोपरांत पद्म विभूषण (देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान) देने की घोषणा की है। यह उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक गौरवमयी क्षण है।

ममूटी और अलका याग्निक को पद्म भूषण

मलयालम सिनेमा के वेटरन एक्टर ममूटी को कला के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया है। वहीं, अपनी जादुई आवाज से दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाली पार्श्व गायिका अलका याग्निक को भी पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है। डीडी नेशनल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन दिग्गजों की सूची साझा कर उनके योगदान की सराहना की है।

इसके अलावा हम आपको उन सेलेब्स के नामों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस बार के पद्म पुरस्कार में बाजी मारी है…

  • धर्मेंद्र (मरणोपरांत)- पद्म विभूषण
  • ममूटी- पद्म भूषण
  • अल्का याग्निक- पद्म भूषण
  • आर माधवन- पद्म श्री
  • सतीश शाह (मरणोपरांत)- पद्म श्री

131 नायकों का सम्मान: 113 को मिलेगा पद्म श्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आने वाले समय में एक भव्य समारोह के दौरान इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। इस वर्ष की पुरस्कार तालिका कुछ इस प्रकार है:

  • 05 पद्म विभूषण: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए।
  • 13 पद्म भूषण: उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए।
  • 113 पद्म श्री: किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए।

सिनेमा के इन बड़े नामों के साथ-साथ लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत और पारंपरिक कलाओं से जुड़े कई गुमनाम नायकों को भी इस सूची में जगह दी गई है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर भारतीय संस्कृति को जीवित रखा है।

Social Share

Advertisement