ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • रोज-रोज की सब्जी से हो गए हैं बोर? मिनटों में बनाएं टमाटर-प्याज की तीखी चटनी, रेसिपी देखें यहां

रोज-रोज की सब्जी से हो गए हैं बोर? मिनटों में बनाएं टमाटर-प्याज की तीखी चटनी, रेसिपी देखें यहां

1 month ago
69

Tomato Onion Chutney Recipe: रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं और कुछ चटपटा खाने का मन करने लगता है. ऐसे में समझ नहीं आता कि आज क्या बनाएं, जिससे सबका खाने में मन लगे.

अगर आप भी इसी सोच में हैं, तो टमाटर-प्याज की तीखी चटनी बना सकते हैं. यह चटनी बनाना बहुत आसान है और इसके लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं होती. आप किचन में रखे टमाटर, प्याज और देसी मसालों से इसे आसानी से बना सकते हैं.

इस चटनी को रोटी, पराठा, डोसा या इडली के साथ भी सर्व किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट विधि.

सामग्री

  • टमाटर – 3 (मध्यम, कटे हुए)
  • प्याज – 1 (मध्यम, मोटा कटा)
  • हरी मिर्च – 1–2
  • लहसुन – 4–5 कलियां
  • सूखी लाल मिर्च – 1–2
  • तेल – 1–2 टेबलस्पून
  • राई – ½ टीस्पून
  • जीरा – ½ टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • हींग – एक चुटकी

विधि

  1. कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें राई और जीरा डालें और चटकने दें. फिर हींग डालें. अब लहसुन, सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें.
  2. इसके बाद कटे हुए प्याज डालें और हल्का नरम होने तक भूनें. अब टमाटर और नमक डालें. ढककर 5–7 मिनट तक पकाएं, जब तक टमाटर अच्छी तरह गल न जाएं.
  3. गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. अब इसे मिक्सर में दरदरा या स्मूद, जैसा पसंद हो, पीस लें.
  4. यह चटनी रोटी, पराठा, डोसा, इडली या सादे चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है. ऊपर से थोड़ा सा सरसों का तेल डाल दें, तो स्वाद और भी बढ़ जाता है.
Social Share

Advertisement