ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • O’Romeo का मासी-क्लासी टीजर रिलीज, खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे Shahid Kapoor

O’Romeo का मासी-क्लासी टीजर रिलीज, खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे Shahid Kapoor

2 months ago
96

एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जल्द ही विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) में नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयक किया है. टीजर में शाहिद काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म के मासी-क्लासी टीजर में सभी स्टारकास्ट की भी झलक नजर आ रही है.

ओ-रोमियो का मासी-क्लासी टीजर रिलीज

बता दें कि ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) का टीजर खुद शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने भी अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया है. टीजर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- ‘है कोई और जाबाज? ओ’रोमियो. टीजर जारी हो गया है. 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में देखिए फिल्म.’

सामने आए 1.35 मिनट के टीजर मारदाड़ और मारकाट से भरा पड़ा है. टीजर में खून से लथपथ शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को फिर से मासी और क्लासी के साथ रोमियो वाला स्वैग में देखा जा सकता है. इस टीजर में लैला-मजनू वाले आशीष तिवारी का लुक सबसे इंप्रेसिव और अट्रैक्टिव है. इसके अलावा नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार के चेहरे भी टीजर में दिखाए गए हैं.

कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’?

बता दें कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) 13 फरवरी को सिनेमाघरों में वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के अलावा इस फिल्म में तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri), नाना पाटेकर (Nana Patekar), विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और दिशा पटानी (Disha Patani) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.

Social Share

Advertisement